BiharENTERTAINMENTLife StylePatna

नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया संदेश—“लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी ताकत.”

फुलवारी शरीफ. सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच के साप्ताहिक नुक्कड़ नाटक की श्रृंखला में महेश चौधरी द्वारा लिखित एवं मिथिलेश कुमार पांडे द्वारा निर्देशित नाटक “लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी ताकत” की शानदार प्रस्तुति फुलवारी शरीफ स्थित वाल्मी में की गई.

Oplus_131072

नाटक के माध्यम से मंच ने सभी नवनिर्वाचित बिहार विधानसभा सदस्यों को हार्दिक अभिनंदन और बधाई देते हुए यह संदेश दिया कि भारत विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र है, जहाँ जनता ही सर्वोच्च शक्ति है. भारत को लोकतंत्र की जननी बताते हुए यह दर्शाया गया कि यहां हर व्यक्ति को समान अधिकार प्राप्त है. जनता ही वह ताकत है जो बुनियादी मानवाधिकारों की रक्षा करती है और देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय सुनिश्चित करती है.नाटक में कलाकार महेश चौधरी, सौरभ, अमन, करण, नमन, श्रीकांत एवं देव दर्शन ने अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button