BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatna

निर्माणाधीन मकान से दो लाख से अधिक की चोरी

फुलवारी शरीफ: फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के सैदा नगर में निर्माणाधीन मकान से चोरी का मामला सामने आया है.
इस संबंध में पीड़ित विद्यासागर कुमार, पिता सिकंदर राम ने फुलवारी शरीफ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.
विद्यासागर कुमार ने पुलिस को बताया कि दो-तीन दिन पहले रात के समय उन्होंने अपने निर्माणाधीन मकान के बगल से दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में छुपते हुए भागते देखा था.
जब उन्होंने दोनों युवकों को रोककर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे लोग पुलिस के डर से शराब फेंकने आए हैं.
इस दौरान विद्यासागर कुमार को संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने दोनों युवकों की तस्वीर खींच ली और उनके आधार कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस का फोटो भी अपने मोबाइल में सुरक्षित कर लिया.इसके बाद दोनों युवक वहां से चले गए.
अगली सुबह जब विद्यासागर कुमार अपने निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे तो देखा कि वहां से भारी मात्रा में सामान चोरी हो चुका है.
चोरी गए सामान में करीब डेढ़ लाख से अधिक रुपये मूल्य का इलेक्ट्रिक वायर, लगभग 22 हजार रुपये का वायरिंग पाइप तथा करीब 20 हजार रुपये मूल्य का नल और अन्य सेनेटरी सामान शामिल है. उन्हें पूरा शक हो गया कि वही दोनों लड़कों ने उनके निर्माण अधीन मकान से सामान चुराकर भाग गया है.
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने आरोपित युवकों की फोटो, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सभी कागजात फुलवारी शरीफ थाना में आवेदन के साथ संलग्न कर पुलिस को सौंप दिए हैं.
इसके बावजूद अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित में रोष व्याप्त है.
फुलवारी शरीफ थाना की पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button