BiharCrimeENTERTAINMENTFoodsLife StylePatnaरोजगार

निर्दोष को फँसाने की कोशिश में खुद फँसा, गोपालपुर में झूठी सूचना देने वाले पर केस दर्ज

फुलवारी शरीफ. अजीत । राजधानी के गोपालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को गुमराह करने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मंगलवार की देर रात थाने के लैंडलाइन पर फोन कर एक शख्स ने सूचना दी कि इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति हथियार और स्मैक के साथ घूम रहा है.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तेजी से मौके पर पहुँची और इलाके की घेराबंदी कर तलाशी शुरू की. तलाशी के दौरान एक ऑटो से देसी कट्टा और 25 पुड़िया स्मैक बरामद भी हुई. लेकिन जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, पूरे मामले की सच्चाई सामने आ गई.

पुलिस ने पाया कि यह पूरा घटनाक्रम किसी निर्दोष को फँसाने की सोची-समझी साजिश थी. कॉल करने वाले ने झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह किया और किसी पर झूठा आरोप लगाने की कोशिश की.

Oplus_131072

एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि तथ्यों की पुष्टि के बाद सूचना देने वाले व्यक्ति के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार करेगी. अधिकारी ने कहा कि इस तरह का कृत्य न सिर्फ कानून का उल्लंघन है बल्कि समाज में डर और अव्यवस्था फैलाने का प्रयास भी है.

Advertisement

पुलिस ने साफ किया है कि झूठी सूचना देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी शरारती तत्व इस तरह की हरकत करने की जुर्रत न कर सके.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button