BiharCrimeENTERTAINMENTGamesHEALTHLife StyleNationalPatnaTravel

नशे की हालत में कदापि वाहन नहीं चलाएं: डॉ. साधना ठाकुर

फुलवारी शरीफ, सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गुरुवार को श्री अरविंद महिला कॉलेज, पटना के सभागार में टायर और सड़क सुरक्षा विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन विश्व युवक केंद्र, दिल्ली ने भारतीय टायर तकनीकी सलाहकार समिति, प्रेम यूथ फाउंडेशन और श्री अरविंद महिला कॉलेज के सहयोग से किया.सेमिनार में करीब 300 छात्राओं ने भाग लिया और टायर तथा सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की. कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जागरूक किया गया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पटना के यातायात डीएसपी प्रशांत कुमार ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर काफी हद तक सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है. उन्होंने कहा कि “दुर्घटना से देर भली” की भावना को अपनाते हुए लोगों को हमेशा हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए. साथ ही नशे की हालत में वाहन चलाने से सख्ती से बचना चाहिए. उन्होंने लोगों से अपील की कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने में मदद करें, ताकि समय पर इलाज मिल सके.
सेमिनार में संसाधन व्यक्ति जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के क्षेत्रीय सेवा प्रबंधक पवित्रा रॉय ने युवाओं में सड़क और टायर सुरक्षा के प्रति जागरूकता के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि युवा वर्ग सड़क दुर्घटनाओं से सबसे अधिक प्रभावित होता है, इसलिए युवाओं को जिम्मेदार सड़क व्यवहार अपनाकर समाज में सकारात्मक संदेश देना चाहिए.
श्री अरविंद महिला कॉलेज की प्राचार्या प्रो. साधना ठाकुर ने कहा कि देश में सड़क और टायर सुरक्षा को बढ़ावा देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और समाज में भी लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित करें.
कार्यक्रम में विश्व युवक केंद्र के कार्यक्रम अधिकारी रजत थॉमस तथा प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने भी छात्रों के बीच अपने विचार रखे और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया. कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सपना बरुआ ने किया.
इस अवसर पर डॉ. प्रिया, डॉ. प्रियंजन, प्रो. मौर्या प्रसाद, एसआई प्रियंका कुमारी और सार्जेंट अविनाश राज रंजन सहित अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button