BiharENTERTAINMENTLife StylePatnaTravelधार्मिक ज्ञान

नवनिर्मित सूर्य मंदिर पर गुंबद स्थापना, गांव में निकली धार्मिक शोभायात्रा


फुलवारी शरीफ, चक-बैरिया गांव में नवनिर्मित सूर्य मंदिर पर गुंबद स्थापना को लेकर 1 फरवरी 2026, रविवार को विधि-विधान के साथ क्षेत्र भ्रमण और पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया. गुंबद को पालकी में रखकर गांव के प्रमुख मंदिरों में भ्रमण कराया गया, जहां पुरोहितों ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा संपन्न कराई. इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल हुए.
स्थानीय लोगों ने बताया कि चक-बैरिया से गंगा नदी लगभग 10 किलोमीटर और पुनपुन नदी करीब 8 किलोमीटर दूर होने के कारण छठ पूजा और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में ग्रामीणों को पहले काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. इसी समस्या को देखते हुए गांव के बीचों-बीच सूर्य मंदिर और तालाब का निर्माण कराया गया, जिससे अब पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों में सुविधा मिलेगी.
गौरतलब है कि करीब 32 कट्ठे क्षेत्र में निर्मित तालाबों के बीच स्थित यह सूर्य मंदिर गांव की धार्मिक पहचान बनकर उभर रहा है. गांव निवासी और पूर्व आरपीएफ कर्मी तारकेश्वर सिंह की निजी पहल से मंदिर और विशाल तालाब का निर्माण महज छह माह में पूरा हुआ. उन्होंने अपनी भूमि दान कर निर्माण का संपूर्ण खर्च स्वयं वहन किया.
इस अवसर पर मंदिर निर्माण के लिए भूमि दान करने वाले ग्रामीणों में सुनील कुमार सिंह, अजय सिंह, त्रिभुवन सिंह, गोपाल सिंह, शिवाजी सिंह, शिवनाथ सिंह, नवल सिंह, रविंद्र सिंह और राम इकबाल सिंह शामिल रहे. तारकेश्वर सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य गांव की सनातन परंपरा और लोक आस्था को जीवित रखना है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button