BiharENTERTAINMENTLife StylePatnaधार्मिक ज्ञान

देवी जागरण में झूमे श्रद्धालु, मां महेश्वरी के दरबार में सजी भव्य झांकियां

फुलवारी शरीफ.
सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच के सचिव महेश चौधरी के आवास पर जगत जननी महेश्वरी माता के दरबार में भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ माता की ज्योत प्रज्वलित कर किया गया, जिसके बाद पूरा माहौल भक्तिमय हो गया.
देवी जागरण में प्रस्तुत भक्ति गीतों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया. मोनिका राज, सौरव राज, अमन कुमार, प्रमोद कुमार, सचिन ठाकुर सहित अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देवी गीत प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे. मां के दरबार में सजी आकर्षक झांकियां सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं.
इस अवसर पर मंच के सचिव महेश चौधरी ने बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि समाज को आगे आकर नारी सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रयास करना होगा. कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों को संस्था की ओर से बुके भेंट कर सम्मानित किया गया.
देवी जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनकी सहभागिता से आयोजन सफल और भव्य बना.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button