BiharCrimeHEALTHPatnaPOLITICS

दिल दहला देने वाली घटना

पटना के बाबूचक में तीन बच्चों की डूबने से मौत

फुलवारी शरीफ. पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित बाबूचक गांव में एक दुखद घटना सामने आई, जिसमें तीन मासूम बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई. इस हादसे ने पूरे गांव में मातम और शोक का माहौल पैदा कर दिया.

मृतक बच्चे मधु राय के पोते थे, जिनकी उम्र क्रमशः 12 वर्षीय आयुष कुमार, 10 वर्षीय बजरंगी और 8 वर्षीय पंकज कुमार था. बताया जा रहा है कि बच्चे एक खेत में बने पानी भरे गड्ढे में खेल रहे थे, जो मिट्टी के अवैध खनन से बना था और अब जानलेवा साबित हुआ.

हादसे की सूचना मिलते ही शाहपुर और फुलवारी थाना की पुलिस, फुलवारी के अंचलाधिकारी और डीएसपी मौके पर पहुंचे. तीनों बच्चों के शव जब उनके घर लाए गए, तो परिजन रो-रोकर बुरे हाल में थे. उनकी चीत्कार और विलाप सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं.

यह घटना एक बार फिर अवैध मिट्टी खनन से उत्पन्न खतरों को उजागर करती है. ऐसे गड्ढे बच्चों और जानवरों के लिए जानलेवा साबित होते है।

Advertisement
Oplus_0

बाबूचक में इस हादसे पर फुलवारी शरीफ प्रखंड के विधायक गोपाल रविदास ने गहरा दुख जताया. विधायक ने मृतक बच्चों के परिजनों से संयम बनाए रखने की अपील की और जिला प्रशासन तथा आपदा प्रबंधन विभाग से आग्रह किया कि वे मृतक परिवार को सरकारी नियमों के अनुसार मुआवजा प्रदान करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button