दिल्ली से कोई जांच टीम नहीं आई, पटना एम्स में बनाई गई है जांच टीम
फुलवारी शरीफ.अजीत। एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर सौरभ वार्ष्णेय ने स्पष्ट किया है कि डॉक्टर यजुवेंद्र साहू की मौत की जांच के लिए दिल्ली से कोई मेडिकल टीम नहीं आई है. उन्होंने कहा कि उनके निर्देश पर पटना एम्स में ही एक मेडिकल टीम का गठन किया गया है जो इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
निदेशक ने बताया कि यह टीम डॉक्टरों से बातचीत कर रही है और अपनी रिपोर्ट तैयार कर रही है. यह रिपोर्ट एम्स प्रशासन को सौंपी जाएगी और उसके बाद प्रेस को जानकारी दी जाएगी. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना ठीक नहीं होगा. एम्स निदेशक ने कहा कि स्थानीय थाना पुलिस भी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है. दोनों जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा. निदेशक ने अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच के निष्कर्ष का इंतजार करें।



