BiharCrimeLife StylePatnaPOLITICS

दानापुर विधायक रीत लाल की पत्नी ने शासन-प्रशासन पर उत्पीड़न का लगाया आरोप

सुदीप सोनी कि रिपोर्ट

दानापुर विधायक रीत लाल की पत्नी ने शासन-प्रशासन पर उत्पीड़न, का आरोप लगाते हुए कहा कि रात में पुलिस घर में घुसकर की बदसलूकी कर रही है।
दानापुर विधायक रीतलाल यादव की पत्नी रिंकू देवी ने आज एक प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में हत्या, अपहरण, लूट और बलात्कार जैसी घटनाएँ लगातार हो रही हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन इन अपराधों को नजरअंदाज कर केवल दानापुर विधायक के परिवार को टारगेट कर रहा है।

रिंकू देवी ने आरोप लगाया कि रात 12 बजे के करीब बारह थानों की पुलिस भारी संख्या में उनके पैतृक निवास कोथवा पहुंची और बिना किसी वारंट के घर की चारदीवारी फांदकर अंदर घुसी। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने घर की महिलाओं और बच्चों के साथ बदसलूकी की, जबकि उनके पति रीतलाल यादव पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं।

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब राजनीतिक साजिश के तहत किया जा रहा है ताकि रीतलाल यादव की छवि को धूमिल किया जा सके और आगामी चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल को दानापुर सीट से हार का सामना करना पड़े। रिंकू देवी ने आगे कहा कि किसी बिल्डर का कोई अगर पानी से या फिर मिट्टी रखने से दीवाल टूट जाता है यह सर आप दानापुर विधायक रेट लाल यादव पर ही लगाया जा रहा है। इसे पिछड़ी जातियों के खिलाफ साजिश बताते हुए कहा कि सत्ता में बैठे अगड़ी जातियों के कई नामजद आरोपी विधायक अब भी बाहर घूम रहे हैं, लेकिन उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है।


वही राजद के पटना जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यह पूरा घटनाक्रम विपक्ष के इशारे पर किया जा रहा है।जो प्रशासन द्वारा सुनियोजित हमला है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता सब कुछ जानती है और विरोधियों की ये कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button