BiharCrimeENTERTAINMENTHEALTHLife StylePatna

तेज रफ्तार गैस सिलेंडर लदा ट्रक ट्रांसफार्मर से टकराने से बचा,स्कूली बच्चों के भीड़ बीच घुसा

नशे में धुत्त था ट्रक चालक लोगों ने जमकर की पिटाई

फुलवारी शरीफ. पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के गुलिस्तान मोहल्ला में मंगलवार की दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. स्कूलों की छुट्टी के समय जब सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे सड़क पर घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार गैस सिलेंडर लदा ट्रक अनियंत्रित होकर भीड़ के बीच जा घुसा.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक शराब के नशे में था. ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कई साइकिल और मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों की सतर्कता से वाहन ट्रांसफार्मर से टकराने से पहले ही रुक गया, जिससे एक भीषण हादसे से बाल-बाल बचाव हो गया. अगर ट्रक ट्रांसफार्मर से टकराता, तो आग लगने की संभावना थी और पूरा इलाका चपेट में आ सकता था.

Oplus_131072

घटना इस्लामिया बी.एड. कॉलेज के सामने चुनौती कुआँ इसापुर रोड स्थित गुलिस्तान मोहल्ला के पास हुई. मौके पर अफरातफरी मच गई. गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया.स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जिस समय स्कूलों की छुट्टी होती है, उस दौरान इलाके में पुलिस की तैनाती अनिवार्य की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

Advertisement
Oplus_131072

थाना अध्यक्ष (एडिशनल) दिवाकर कुमार ने बताया कि चालक शराब के नशे में पाया गया है. उसे हिरासत में लेकर ट्रक को जब्त कर लिया गया है. आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि इसके आलावा विभिन्न इलाकों से अलग-अलग चोरी के मामलों में तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button