BiharENTERTAINMENTHEALTHLife StylePatnaPOLITICS

डॉ. राम मनोहर लोहिया खेल क्लब भवन कार्य शुभारंभ

वादा नहीं, विकास का प्रमाण है- श्याम रजक.

अजीत यादव कि रिपोर्ट

फुलवारी शरीफ। फुलवारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फुलवारीशरीफ प्रखंड के कोरियावां पंचायत के ग्राम नगवां में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत डॉ. राम मनोहर लोहिया खेल क्लब भवन का कार्य विधान पार्षद श्री रविन्द्र प्रसाद सिंह जी के पार्षद योजना निधि से शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम में भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए. कार्यक्रम की अध्यक्षता अम्बिका प्रसाद ने की और संचालन कोरियावां पंचायत अध्यक्ष कमलदेव प्रसाद ने किया. इस दौरान गणेश बाबू ने माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र, मोमेंटम देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में खेल कूद को बढ़ावा देने के लिए खेल क्लब भवनों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे बिहार के छात्र-छात्राओं, युवाओं और ग्रामीण खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा. खेल भावना को मुख्यधारा में रखते हुए यह कार्य स्वस्थ बिहार की ओर अग्रसर कर रहा है. इस दौरान गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है. एक वृक्ष लगाना केवल प्रकृति की सेवा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा भविष्य सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर विधान पार्षद रविन्द्र प्रसाद सिंह, विधान पार्षद नीरज कुमार, प्रखंड अध्यक्ष जदयू रामप्रवेश सिंह, जदयू पटना महानगर अध्यक्ष आसिफ कमाल, फुलवारी विधानसभा जदयू प्रभारी प्रिय रंजन पटेल, जदयू नेता रत्नेश पटेल, फुलवारीशरीफ बीस सूत्री सदस्य संजय कुमार दिवाकर, राजू रजक, जदयू नेता रामप्रवेश बाबू, सुनील कुमार, जदयू किसान प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष कर्मवीर आजाद, दीलीप कुमार, लाल बाबू चन्द्रवंशी, जदयू प्रदेश प्रवक्ता अमित माधव सहित गणमान्य नेतागण, जदयू कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी रही.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button