BiharCrimeLife StylePatna

ट्रैक्टर से कुचलकर सैप जवान की मौत, एक गंभीर रूप से घायल.

पालीगंज में बालू माफियाओं का आतंक, खनन टीम पर जानलेवा हमला —

पटना, अजीत.
पालीगंज अनुमंडल के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह अवैध बालू खनन पर रोक लगाने गई सरकारी टीम पर बालू माफियाओं ने बर्बर हमला कर दिया. छापेमारी के दौरान माफियाओं ने खनन विभाग की टीम पर न सिर्फ लाठी–डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया, बल्कि सरकारी कार्रवाई को रोकने के लिए तेज रफ्तार ट्रैक्टर चढ़ा दिया. इस जानलेवा हमले में सैप जवान दुखहरन पासवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान लक्ष्मण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना से पूरे पालीगंज इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है.

घटना का पूरा घटनाक्रम

सुबह खनन विभाग की टीम अवैध बालू लेकर जा रहे एक बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाले ट्रैक्टर को जब्त कर दुल्हिन बाजार थाना ले जा रही थी. इसी दौरान एक सफेद स्कॉर्पियो में सवार 7–8 बालू माफिया हथियारों और लाठी-डंडों के साथ पहुंच गए. उन्होंने पहले विभागीय कर्मियों और जवानों पर पथराव और लाठी-डंडे से हमला किया. इसके बाद स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर को जान मारने की नीयत से खनन दल पर चढ़ा दिया. इसमें दो सैप जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनमें दुखहरन पासवान को बचाया नहीं जा सका. ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो जब्त, माफियाओं की तलाश तेज वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही पालीगंज डीएसपी पंकज कुमार शर्मा, थाना पुलिस और विशेष टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए: अवैध बालू लदा ट्रैक्टर हमले में प्रयुक्त सफेद स्कॉर्पियो को मंझौली स्थित महामाया मंदिर के पास से जब्त कर लिया है. अब तक पुलिस दो माफियाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि बाकी फरार हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाली कमान

Advertisement

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देश पर कई थानों की संयुक्त टीम गठित की गई है. तकनीकी जांच, मोबाइल लोकेशन और स्थानीय इनपुट के आधार पर बालू माफियाओं के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है. डीएसपी पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि यह हमला पूरी तरह से संगठित और पूर्वनियोजित था. जल्द ही सभी फरार हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

जवान की शहादत पर पुलिस में शोक, परिवार में मातम सैप जवान दुखहरन पासवान की मौत की खबर मिलते ही उनके गांव और पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घायल जवान लक्ष्मण सिंह का इलाज जारी है.बालू माफियाओं के हौसले बुलंद, प्रशासन सख्ती के मूड में स्थानीय लोगों का कहना है कि बालू माफिया लंबे समय से दुल्हिन बाजार, पालीगंज, बिहटा और आसपास के इलाकों में अवैध खनन कर रहे हैं. कई बार अभियान चलाया गया, लेकिन पहली बार टीम पर इतना बर्बर हमला किया गया है. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी माफिया को बख्शा नहीं जाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button