जय चन्द्र नर्सिंग होम ने किया फ्री मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन
फुलवारी शरीफ. जन कल्याण सेवा समिति महावीर मंदिर महावीर नगर बेऊर और जय चन्द्र नर्सिंग होम महावीर नगर बेऊर के संयुक्त सौजन्य से आज फ्री मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया. इस हेल्थ कैंप में लगभग ढाई सौ लोगों का मुफ्त इलाज किया गया.
जन कल्याण सेवा समिति के ट्रस्टी सह महावीर मंदिर के सचिव बालेंद्र शर्मा ने बताया कि इस कैंप में प्रसिद्ध स्त्री रोग और कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. आशा ठाकुर (एन एम सी एच), डॉ. मणि शंकर ठाकुर (महावीर कैंसर अस्पताल), डॉ. अभय शंकर, डॉ. मधु (पी एम सी एच), डॉ. स्वेता, डॉ. माधव सहित कई चिकित्सकों ने अपनी नि:शुल्क सेवाएं दी।

इस अवसर पर मंदिर के सचिव बालेंद्र शर्मा, आजीवन सदस्य एस. एन. ठाकुर, दिनेश कुमार, दिनेश सिंह, सत्येंद्र शर्मा, विजय शंकर विद्यार्थी, योगेन्द्र कुमार सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
कैंप में आए लोगों का मुफ्त बीपी और शुगर की जांच की गई. साथ ही 35 लोगों का फ्री अल्ट्रासाउंड, 32 लोगों का फ्री ईसीजी और 38 लोगों का फ्री यूरिक एसिड टेस्ट किया गया.



