BiharENTERTAINMENTHEALTHLife StylePatnaधार्मिक ज्ञान

जब थम चुकी थी सांस मच गया चित्कार तब सीपीआर देकर लौटाई जिंदगी

छठ पूजा के दौरान डूबते युवक की अर्ध सैनिक बल जवानों ने बचाई जान,

फुलवारी शरीफ. मंगलवार की सुबह छठ पूजा के दौरान पटना जिले के बरिया स्थित महावीर पोखर में बड़ा हादसा टल गया. यहां पूजा के दौरान एक युवक सौरव कुमार (27 वर्ष) अचानक तालाब में गिर गया और डूबने लगा. स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुका था और उसकी सांसें थम चुकी थीं.

घटना के समय मौके पर 706 डी (72 बटालियन) की चुनाव ड्यूटी पर तैनात आठ सदस्यीय अर्ध सैनिक बल टीम और पुलिस बल मौजूद थी. स्थिति की जानकारी मिलते ही जवानों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया. एक जवान ने बिना देरी किए युवक को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देना शुरू किया. लगातार प्रयासों के बाद युवक की नाड़ी वापस आई और उसे आंशिक रूप से होश आ गया.

Oplus_131072

इसके बाद घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, बैरिया भेजा गया. पुलिस और अर्ध सैनिक बल के जवानों की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता से युवक की जान बचाई जा सकी.

Advertisement

स्थानीय लोगों ने अर्ध सैनिक बल और पुलिस की त्वरित तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि यदि जवान समय पर नहीं पहुंचते तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. प्रशासन ने घटना के बाद घाटों पर सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी है ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button