BiharENTERTAINMENTGamesLife StyleNationalPatnaरोजगार

छात्र-छात्राएं सीख रहे अभिनय के गुर, पांच दिवसीय नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ.

फुलवारी शरीफ: मध्य विद्यालय भुसौला दानापुर (बभनपुरा) में नाट्य संस्था ‘सूत्रधार’ की ओर से पांच दिवसीय नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. सलाम अंसारी ने किया.
प्रधानाध्यापक मो. सलाम अंसारी ने कहा कि विद्यालय में इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से बच्चों को अभिनय की बारीकियां सीखने का अवसर मिलेगा और भविष्य में वे रंगमंच की दुनिया में अपना नाम रोशन कर सकते हैं.
कार्यशाला के निर्देशक एवं ‘सूत्रधार’ के महासचिव नवाब आलम ने बताया कि संस्था का उद्देश्य युवा पीढ़ी को बेहतर नाट्य प्रशिक्षण देना है. उन्होंने कहा कि बच्चों में अभिनय सीखने की अद्भुत क्षमता होती है, जिसे सही मार्गदर्शन से निखारा जा सकता है.
कलाकार मुकेश कुमार और जीशान आलम ने बच्चों को अभिनय की बारीकियों के साथ-साथ अपने रंगमंचीय अनुभव भी साझा किए. कार्यशाला में योग, संवाद अदायगी, शारीरिक संचालन और बॉडी लैंग्वेज की विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा.
कार्यशाला प्रभारी अशोक कुमार कुणाल ने कहा कि अभिनय वह कला है, जिसके माध्यम से कलाकार किसी कथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत करता है.
इस मौके पर कलाकार भोला सिंह, राजीव रंजन त्रिपाठी, आसिफ हसन सहित विद्यालय के शिक्षक जमप्रकाश चौधरी, ऋषि कुमार राज, शालिनी, तिमारानी, सोनी कुमारी, अखिलेश सिंह यादव और मेराज कैशर समेत कई लोग उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button