BiharLife StylePatnaरोजगार

छात्र अपना मजबूत व सकारात्मक डिजिटल फुटप्रिंट तैयार करे

फुलवारी शरीफ: सोशल मीडिया आज जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है और विद्यार्थियों को इसके सकारात्मक उपयोग पर ध्यान देना चाहिए. यह बात बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी सत्य कुमार ने शुक्रवार को संजय गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ डेयरी टेक्नोलॉजी, पटना में दीक्षारंभ कार्यक्रम के दौरान कही.

Oplus_131072

उन्होंने कहा कि छात्र समय की बर्बादी और बढ़ते स्क्रीन टाइम से बचें तथा पढ़ाई और सोशल मीडिया में संतुलन बनाए रखें. डेयरी प्रौद्योगिकी के छात्रों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र और संस्थान के ब्रांड एम्बेसडर बनें और दूध व डेयरी उत्पादों से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने में सक्रिय भूमिका निभाएं.

Oplus_131072

सत्य कुमार ने छात्रों को फेक न्यूज और अफवाहों से सतर्क रहने तथा किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी विश्वसनीयता जांचने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया को नियंत्रित कर उसका उपयोग करियर व सफलता की दिशा में करना चाहिए.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button