BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatnaTravel

छात्रा की मौत के दूसरे दिन चितकोहरा में बवाल, सड़क जाम और पुलिस पर पथराव

फुलवारी शरीफ.अजीत । चितकोहरा में छात्रा की दर्दनाक मौत के बाद दूसरे दिन भी इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला. गुरुवार की सुबह से ही लोगों ने चितकोहरा चौक के पास सड़क जाम कर दिया और आगजनी शुरू कर दी. हालात बिगड़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो भीड़ और उग्र हो गई. देखते ही देखते लोगों ने पुलिस पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया, जिसमें गर्दनीबाग थाना में तैनात हवलदार रंजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Oplus_0

बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. कई बार धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने सड़क खाली कराया और यातायात को सुचारू किया. आक्रोशित भीड़ को चितकोहरा बाजार तक खदेड़ा गया, जिसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो पाई।

बताया जाता है कि बुधवार की देर शाम मृतक छात्रा का शव घर पहुंचा था. उसी के विरोध में गुरुवार को सुबह से ही लोगों ने बवाल शुरू कर दिया. मृतक को परिजनों ने जोहर के बाद चितकोहरा कब्रिस्तान में दफनाया. दफन के समय डीएसपी सचिवालय, मजिस्ट्रेट एस. एम. खान और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे. उन्होंने परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया।

Oplus_0

मालूम हो कि चितकोहरा कन्या मध्य विद्यालय, अमला टोला की कक्षा पाँच की छात्रा जोया ने मंगलवार को स्कूल के शौचालय में खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली थी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों में आक्रोश था. बुधवार को शव घर पहुंचने पर लोगों ने जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया था.

Advertisement

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो दर्जन लोगों को नामजद किया है और सौ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. गुरुवार को हुए बवाल के दौरान पुलिस ने पाँच लोगों को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में पीआर बांड पर छोड़ दिया गया. फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button