BiharCrimeENTERTAINMENTHEALTHLife StyleNationalPatnaधार्मिक ज्ञान

छठ व्रत की सुविधाओं का नगर परिषद अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

फुलवारी शरीफ। फुलवारी शरीफ नगर परिषद के अध्यक्ष आफताब आलम ने आज शाम 4 बजे प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर घाट का निरीक्षण किया और छठ पर्व को लेकर तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाओं को समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए.

अध्यक्ष आफताब आलम ने कहा कि नगर परिषद की जिम्मेदारी केवल घाट की सफाई और सजावट तक सीमित नहीं है, बल्कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना भी परिषद का प्राथमिक कर्तव्य है. इसके तहत नगर परिषद ने घाट के आसपास पर्याप्त शौचालय और हाथ धोने की व्यवस्था की है, प्राथमिक चिकित्सा के लिए चिकित्सा स्टॉल लगाए हैं, और श्रद्धालुओं के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है.अध्यक्ष आफताब आलम ने लोगों से अपील की कि वे पर्व को श्रद्धा और अनुशासन के साथ मनाएं और नगर परिषद की व्यवस्था का सहयोग करें.

इस अवसर पर वार्ड पार्षद मोहम्मद मिनहाज, अकील खान, विनोद महतो, जावेद , भीम पंडित, फैयाज अहमद टिंकू, रमेश यादव, शंभू कुमार, जमील आलम, सैयद शूजाउद्दीन सहित सभी संबंधित पदाधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. नगर परिषद की टीम घाट के चारों ओर सुरक्षा, साफ-सफाई और व्रतियों की सुविधा के लिए लगातार काम कर रही है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button