दानापुर से नीरज कि रिपोर्ट
दानापुर। दानापुर थाना ने घर में काम करने वाले एक चोर नौकरानी को उसके तीन सहयोगी चोर साथी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नौकरानी अमहरा जनाइडीह थाना संदेश जिला भोजपुर वर्तमान पता सगुल यादवतानपुर समुदायिक भवन के पास अभय कुमार के मकान में किरायेदार वार्ड सं0-19 थाना दानापुर का रहनेवाली मंटू कुमार की पत्नी ममता देवी और उसके चोर साथी कनहौली वाजिदपुर थाना बिहटा का राम पूजन साव का पुत्र सोनु कुमार, रामपुर थाना नौबतपुर का पवन प्रसाद का पुत्र सुनित कुमार, पैनाल थाना बिहटा का नन्द किशोर वर्मा का पुत्र अभिषेक कुमार है।

पुलिस ने इन चोरों के पास से 2 लाख 56 हजार 500 रूपया नगद समेत दो जोडा सोने का कान की बाली, चाँदी का एक जोड़ा पायल, सोना जैसा 14 ग्राम धातु एवं चार चाभी भी बरामद किया है। इस संबंध में दानापुर एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया 2 मई को जजेज कॉलोनी थाना दानापुर के रहने वाली डॉ शान्तग्र गोहन कि पत्नी त्रऋतम्भरा के द्वारा अपने घर से पैशा एवं गहना नौकरानी द्वारा चोरी करने से सबंधित आवेदन दिया था।

आवेदन का लोक में तत्काल एक टीम का गठन किया गया जिसमे पु०अ०नि० नीतू कुमारी, कलेन्द्र कुमार , स०अ०नि० तालेश्वर हॉसदा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दानापुर-01 के Technical टीम एवं रिजर्व गार्ड के सिपाही को रखते हुए एक SIT टीम का गठन किया गया। SIT टीम के द्वारा वैधानिक अनुसंधान एवं तकनिकी साक्ष्य, सी०सी०टी०भी० कैगरा के अवलोकन के आधार पर घटना में शामिल चार अपरापकर्मी को गिरफ्तार किया गया है।

गिरपतार अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकारते हुये अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है। पुलिस सभी चोर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है



