BiharCrimeENTERTAINMENTHEALTHLife StylePatna

गौरीचक में बिहटा-सरमेरा हाईवे पर ट्रैक्टर और ऑटो की टक्कर में घायल एक अन्य यात्री की भी मौत

फुलवारी शरीफ. पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के बेलदारीचक स्थित बिहटा-सरमेरा हाईवे पर रविवार की शाम ट्रैक्टर और ऑटो की आमने-सामने की भीषण टक्कर में घायल एक अन्य यात्री की भी मौत हो गई. पहले एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे.दोनों घायलों को पहले स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच रेफर किया गया.

Oplus_131072

एनएमसीएच में इलाज के दौरान अथमलगोला थाना क्षेत्र के बुरडा निवासी कारू पासवान का पुत्र भोखलू पासवान (28 वर्ष) ने दम तोड़ दिया. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल दूसरे व्यक्ति की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

घटनास्थल पर ही मारे गए युवक की पहचान सिकंदरपुर निवासी स्वर्गीय राजकुमार सिंह के पुत्र सुधीर कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई थी.

गौरीचक थाना के पुलिस अवर निरीक्षक कमल नयन ने बताया कि अब तक इस हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button