National

गौरीचक पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में चार आरोपियों को बेलदारी चक से किया गिरफ्तार

फुलवारी शरीफ. पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र के बेलदारी चक से हत्या के प्रयास मामले में नामजद चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार की रात आपसी विवाद में रंजीत कुमार की पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी, जो वर्तमान में इलाजरत है. इस संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से रंजीत कुमार द्वारा थाना में आवेदन दिया गया था.

Oplus_131072

आवेदन के आधार पर गौरीचक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार की अहले सुबह करीब 4 बजे विक्की कुमार उर्फ प्रद्युमन भूषण, प्रसाद अजय कुमार एवं एक महिला आरोपी को बेलदारी चक से गिरफ्तार किया.

बुधवार की शाम करीब 5 बजे गौरीचक थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सह कांड के अनुसंधानकर्ता संजय कुमार चौबे ने चारों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि आपसी विवाद में हुई मारपीट में दोनों पक्षों की दो महिलाएं जख्मी हुई हैं. इस मामले में दोनों पक्षों द्वारा दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Advertisement
Oplus_131072

गौरीचक पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की दिशा में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button