BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatna
गौरीचक पुलिस ने नाबालिग अपहरण के आरोपी को दबोचा
फुलवारी शरीफ. पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गौरीचक थाना पुलिस ने चार माह पूर्व नाबालिग युवती के अपहरण मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
थाना अध्यक्ष (एडिशनल) नीरज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई और आरोपी को नालंदा जिले के किराए परशुराम इलाके से पकड़ा गया. गिरफ्तार आरोपी ठाकुर पर गौरीचक थाना क्षेत्र की एक नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज था

गौरीचक पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान लगातार चलाया जाएगा ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके.



