BiharCrimeENTERTAINMENTHEALTHLife StylePatna

गोपालपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 बोरा भांग के साथ चार तस्कर गिरफ्तार.

फुलवारी शरीफ। पटना के गोपालपुर थाना पुलिस ने शनिवार देर रात चिपुरा मोड़ के पास वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने एक ऑटो से लदे 40 बोरा भांग (मोदक) जब्त किए हैं. इस दौरान चार तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया गया है.

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच की जा रही थी. उसी दौरान एक ऑटो और उसके आगे चल रही एक स्कूटी को रोका गया. तलाशी लेने पर ऑटो में रखे बोरे से नशीला पदार्थ बरामद हुआ. भांग को “मोदक” के रूप में तैयार किया गया था, जिसे नशे के तौर पर उपयोग किया जाता है. बरामद माल से लगभग 1 लाख 28 हजार पीस गोला (मोदक) बनाए गए थे, जिनकी बाजार कीमत करीब 6 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में मालसलामी के रोहित कुमार, राजा कुमार, समीर कुमार और सब्जीबाग निवासी अमर सोनी शामिल हैं. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह माल ₹50,000 प्रति खेप के हिसाब से भेजा जाता था.

पुलिस ने बताया कि ऑटो में माल लोड था और उसके आगे स्कूटी सवार दो लाइनर निगरानी कर रहे थे ताकि पुलिस जांच की स्थिति में पहले से अलर्ट किया जा सके. लेकिन त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने दोनों वाहनों को पकड़ लिया.

Advertisement

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में यह सफलता मिली है. पकड़े गए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और इनके नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button