BiharENTERTAINMENTGamesLife StyleNationalPatnaPOLITICSTravel

गरीबों के हक पर बुलडोजर चला तो सड़क से सदन तक होगा संघर्ष: दीपांकर भट्टाचार्य

बुलडोजर राज के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान, शहीद सुरेश बिंद आजाद की प्रतिमा का अनावरण.

फुलवारी शरीफ, अजीत:
भाकपा(माले) महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने भाजपा-जदयू सरकार पर उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बुलडोजर राज लागू करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए दलितों, गरीबों और किसानों से व्यापक संघर्ष तेज करने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि वास-आवास, खेती-किसानी और आजीविका पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और इसके खिलाफ संगठित प्रतिरोध खड़ा किया जाएगा.
वे पटना जिले के फतुहां प्रखंड स्थित आजाद नगर (उसफा गांव) में शहीद कामरेड सुरेश बिंद आजाद के शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा के अनावरण के बाद आयोजित स्मृति सभा को संबोधित कर रहे थे. सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही.
दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि भाकपा(माले) शहीदों की पार्टी है और लाल झंडे की अगुवाई में गरीबों-दलितों को हक-अधिकार दिलाने का संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और लखनऊ में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ चल रहे आंदोलनों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनएकजुटता से सरकारों को पीछे हटने पर मजबूर किया जा सकता है.
उन्होंने बिहार में खुले में मांस-मछली बिक्री पर रोक संबंधी आदेश की भी आलोचना की और इसे गरीबों की आजीविका पर हमला बताया. उन्होंने कहा कि वोट का अधिकार, वास-आवास, मुफ्त बिजली, शिक्षा और सम्मानजनक रोजगार जनता का अधिकार है, जिसे संघर्ष से हासिल किया जाएगा.
सभा की अध्यक्षता राज्य कमेटी सदस्य सह जिला कार्यालय सचिव कमलेश कुमार ने की. मंच से शहीद सुरेश बिंद आजाद की पत्नी उर्मिला देवी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में केंद्रीय व राज्य कमेटी के कई नेताओं ने भी अपने विचार रखे और हजारों की संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button