BiharCrimeGayaLife StyleNationalPatna

गया में गौ सेवा आश्रम की संचालिका संगीता बहन पर हमला, प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से लोगों में आक्रोश

पटना /फुलवारी शरीफ. गया जी अजीत। गया जिले के भुसुण्डा स्थित श्री गयागदाधर नंदी गौ आश्रम की संचालिका संगीता बहन पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किए जाने की घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है. संगीता बहन निराश्रित और लावारिस गौवंशों की सेवा के लिए जानी जाती हैं. वही नगर निगम भी सड़कों से पकड़े गए गौवंशों को आश्रम में भिजवाता है.

मिली जानकारी के अनुसार 02 सितम्बर 2025 को गौवंश मालिकों में से एक ने रास्ते में संगीता बहन को मारपीट कर घायल कर दिया. घटना में उनका चेहरा जख्मी हो गया और दांत तक टूट गए. परिजनों का कहना है कि पीड़िता ने इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गया, विष्णुपद थाना और मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत दी है, लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है.

भारतीय लोकहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुदेव श्री प्रेम ने इस घटना को गंभीर बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. साथ ही राज्य के पुलिस महानिदेशक से दूरभाष पर बात कर मामले की पूरी जानकारी दी है. पुलिस महानिदेशक ने गया पुलिस अधीक्षक और संबंधित थाना प्रभारी को कार्रवाई का निर्देश दिया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

Oplus_131072

प्रेम ने अपने पत्र में कहा है कि “बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर सरकार करोड़ों रुपये के विज्ञापन छपवाती है, लेकिन धरातल पर हालात शून्य हैं. संगीता बहन जैसी समाजसेवी महिला को सरेआम पीटा जाता है और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा है.”

Advertisement

पत्र की प्रतिलिपि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पुलिस महानिदेशक बिहार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गया को भी भेजी गई है. संगीता बहन को अब तक पुलिस सुरक्षा नहीं मिल सकी है. स्थानीय लोगों में प्रशासनिक उदासीनता को लेकर गहरा आक्रोश है और शीघ्र कार्रवाई की मांग तेज हो गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button