BiharENTERTAINMENTGamesLife StylePatna

खेल महोत्सव का आयोजन बैलून उड़ाकर एवं मशाल जलाकर किया गया

फुलवारी शरीफ,रविवार को एस०डी०वी० पब्लिक स्कूल, जगदेवपथ, पटना के प्रांगण में “वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26” का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से कक्षा दशम् तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया.
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के उपनिदेशक अनिल कुमार, सह-निदेशक सुनील कुमार एवं प्राचार्य अखिलेश प्रसाद सिंह द्वारा बैलून उड़ाकर एवं मशाल जलाकर किया गया. इस अवसर पर प्राचार्य ने शिक्षा के साथ खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलकूद आवश्यक है.
खेल महोत्सव में विद्यार्थियों ने केक रेस, बनाना रेस, बुक बैलेंसिंग रेस, फ्रॉग रेस, ग्लास पिरामिड रेस, हर्डल रेस, स्लो साइकिलिंग रेस, रिले रेस एवं टग ऑफ वार जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के अभिभावक भी दर्शक के रूप में उपस्थित रहे.
प्रतियोगिता के अंत में विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय के निदेशक, उपनिदेशक, सह-निदेशक एवं प्राचार्य द्वारा शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया. टग ऑफ वार प्रतियोगिता में गोदावरी सदन (छात्र वर्ग) एवं कावेरी सदन (छात्रा वर्ग) ने जीत दर्ज की.
कार्यक्रम के समापन पर उप-प्राचार्य सुरेश कुमार पाण्डेय ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button