BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatna

खेत में फेंकी हुई लावारिस मोटरसाइकिल जिसका चक्का भी गायब

फुलवारी शरीफ और जानीपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर खेत में फेंकी हुई लावारिस मोटरसाइकिल जिसका चक्का भी गायब, इलाके में सनसनी.

फुलवारी शरीफ. मिशन के सामने सेरामपुर रोड किनारे खेत में शुक्रवार को एक लावारिस मोटरसाइकिल मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष मोहम्मद शाहबाज आलम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. इसके बाद जानीपुर थाना को भी जानकारी दी गई.

Oplus_131072

पुलिस की जांच में पता चला कि यह मोटरसाइकिल नौबतपुर थाना क्षेत्र के एक कांड से जुड़ी हुई है. जानीपुर थाना पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नौबतपुर थाने के अनुसंधानकर्ता को सूचना दे दी गई है और मोटरसाइकिल उन्हें सौंप दी जाएगी.

इस पूरे मामले में दिलचस्प मोड़ तब आया जब ग्रामीणों ने बताया कि खेत में पड़ी मोटरसाइकिल का एक चक्का भी किसी ने मौके से चुरा लिया. यानी, अपराधी वारदात के बाद मोटरसाइकिल को फेंककर भाग गए और मौके पर पहुंचे किसी शरारती तत्व ने उसका चक्का भी उड़ा लिया.

घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. लोग कयास लगा रहे हैं कि आखिर किन परिस्थितियों में मोटरसाइकिल को खेत में फेंका गया. जानीपुर थाना अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि नौबतपुर थाना कांड से जुड़े इस वाहन की जानकारी वहां के अनुसंधानकर्ता को दे दी गई है. साथ ही, मोटरसाइकिल का चक्का चुराने वाले शख्स की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button