खिलाड़ी हेरिटेज अपार्टमेंट में सुधा उत्पादों का प्रमोशन
बच्चों और महिलाओं ने लिया प्रतियोगिताओं का आनंद
फुलवारी शरीफ. आज दिनांक 31.08.2025 को पटना के गोला रोड स्थित खिलाड़ी हेरिटेज अपार्टमेंट में पटना डेयरी प्रोजेक्ट की ओर से अपार्टमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. इस दौरान सुधा निर्मित दूध और नए प्रोडक्ट्स के साथ ही नई आइसक्रीम के बारे में जानकारी दी गई.

कार्यक्रम में अपार्टमेंट में रहने वाली महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. बच्चों के लिए डांस, गाने और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विजेताओं को पटना डेयरी प्रोजेक्ट की ओर से 1st, 2nd और 3rd पुरस्कार प्रदान किए गए. वहीं महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कार दिए गए.

इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने सुधा उत्पादों की सराहना की और पटना डेयरी प्रोजेक्ट की टीम का धन्यवाद दिया. कार्यक्रम में प्रभारी विपणन श्री संजय कुमार एवं अन्य लोग मौजूद रहे.



