BiharCrimeENTERTAINMENTPatna

खलीलपुरा हत्या कांड में पुलिस ने तेज की जांच, 7.62 बोर के तीन खोखे बरामद, कई संदिग्ध हिरासत मे

खलीलपुरा हत्याकांड में पुलिस का दावा, जल्द होगी गिरफ्तारी.

फुलवारी शरीफ. फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के खलीलपुरा, मिनहाज नगर में युवक की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. घटनास्थल से पुलिस ने 7.62 बोर के तीन खोखे बरामद किए हैं. मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, हालांकि कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
फुलवारी शरीफ थाना पुलिस के अनुसार, सोमवार देर शाम खंडहरनुमा मकान से मोहम्मद महताब आलम का शव बरामद किया गया था. प्रारंभिक जांच के दौरान घटनास्थल से मिले खोखों के आधार पर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि युवक को सिर में गोली मारी गई थी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
घटना के बाद मृतक के भाई मोहम्मद शकील ने पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया है. पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और नामजद समेत अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है. फिलहाल हत्या के कारणों को लेकर पुलिस कुछ भी स्पष्ट करने से बच रही है.
फुलवारी शरीफ अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार छापेमारी की जा रही है. एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए गए हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.
वहीं स्थानीय लोगों के बीच इलाके में नशे के अवैध कारोबार को लेकर भी चर्चाएं हैं, जिसे लेकर पुलिस अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि किसी भी एंगल को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम ने बताया कि मृतक को तीन गोलियां मारी गई हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button