BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatna

खगौल मे एक देशी कट्टा व गोली के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

खगौल। सोमवार को पुलिस ने खगौल के नवरत्नपुर के एक घर से एक देशी कट्टा व गोली के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी नवरत्नपुर निवासी बब्लू कुमार उर्फ बब्लू कुशवाहा है। सिटी एसपी पश्चिम भानु प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के भाई द्वारा पुलिस को सूचना देकर बताया गया कि बब्लू कुमार उर्फ बब्लू कुशवाहा पिस्टल रखते है एवं लोगो को डराते धमकाते है।

पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए बब्लू कुमार के घर पर छापामारी किया गया। छापेमारी के दौरान उसके घर से एक देशी कट्टा तथा 315 बोर का एक जिंदा कारतूस एवं एक खोखा के साथ बब्लू को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर हत्या, जबरन वसूली एवं जालसाजी जैसे कई मामले खगौल थाना में दर्ज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button