BiharCrimePatna

खगौल का बदमाश के सन्नी गिरफ्तार

खगौल। 2 सितंबर 2023 को शाम 4 बजे के आसपास ख़गौल थाना क्षेत्र के हाईड्रॉलिक गेट के पास से एक लड़की को तीन लड़को के द्वारा पिस्टल सटाकर मोबाईल छिनकर हाइड्रॉलिक जंगल में भाग गए थे। उसे वक्त मौर्य विहार की रहने वाली देवनायक कि पुत्री यशस्विनी द्वारा एक लिखित आवेदन देते हुए खगौल थाने मे कहा गया था कि हाइड्रॉलिक गेट खगौल के पास तीन अज्ञात लड़को के द्वारा पिस्टल सटाकर मोबाईल छिन लिया गया है।

उस वक्त खगौल थाना कांड सं0 382/23 दर्ज करते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त रौशन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकी दो अभियुक्त फरार चल रहे थे। इस संदर्भ मे दानापुर अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा खगौल थाना प्रभारी सुनील कुमार, एस आई सुभाष कुमार, सिपाही शिवलाल प्रसाद को रखते हुए एक टीम का गठन किया गया। तथा फरार चल रहे एक अभियुक्त भोला रय का पुत्र सन्नी कुमार को 31जनवरी को खगौल के पेठिया बाजार स्थित उसके घर गिरफ्तार कर लिया।

जबकि तीसरा अभियुक्त अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। वही इस संबंध मे दानापुर ए एस पी ने बताया कि सन्नी कुमार का पूर्व से ही अपराधिक इतिहास रहा है। इसके विरुद्ध खगौल थाना में काड सं0 322/24 कांड सं0 382/23 कांड संख्या 161/22 दर्ज है। फिलहाल पुलिस अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दी है। वहीं तीसरे अभियुक्त के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button