BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatna

कोर्ट आदेश पर फरार आरोपी लव खुश शर्मा के घर इश्तिहार चिपकाया, डोल-नगाड़े के साथ सार्वजनिक घोषणा

फुलवारी शरीफ.
फुलवारीशरीफ थानाक्षेत्र के मौर्य विहार में बुधवार को पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी लव खुश शर्मा के घर पर उच्च न्यायालय के आदेश के तहत इश्तिहार चिपकाया. कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने परंपरागत तरीके से डोल-नगाड़ा बजाकर सार्वजनिक घोषणा भी की.

मामले की जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले आरोपी लव खुश शर्मा ने बिल्डर श्रीकांत शर्मा पर करीब से गोली चलाई थी, लेकिन वह बाल-बाल बच गए थे. वारदात के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस की पकड़ से दूर था.

Oplus_131072

उच्च न्यायालय ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी को फरार घोषित करने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया था. उसी क्रम में बुधवार को फुलवारीशरीफ थाना की टीम ने आरोपी के घर पर इश्तिहार चस्पा किया.

इस कार्रवाई का नेतृत्व फुलवारीशरीफ थाना के थानाध्यक्ष गुलाम मोहम्मद शहबाज आलम ने किया. पुलिस ने बताया कि अगर तय समय सीमा में आरोपी कोर्ट या थाना में समर्पण नहीं करता है, तो आगे कठोर कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी.

Advertisement

इश्तिहार चिपकाए जाने की कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है और लोग आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की अगली कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button