कोथवां पंचायत से शुरू होगा जदयू का जनकल्याणकारी योजना पहुंचाने का अभियान
सुदीप सोनी कि रिपोर्ट
दानापुर। केन्द्र सरकार और बिहार सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने को लेकर रविवार को जदयू प्रदेश महासचिव विनोद कुमार सिंह के द्वारा सगुनामोड़ स्थित सिगनेचर टावर में एक प्रेस वार्ता की गई।

जहां विनोद सिंह के द्वारा बताया गया कि 2005 से अभी तक न्याय के साथ विकास के 20 साल वेमिसाल, बदलता बिहार का सपना साकार हुआ है,

जो सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को दानापुर विधानसभा के नगर परिषद एवं पंचायत के प्रत्येक वार्ड में जन-जन तक पहुंचाने का अभीमान शुरू किया जा रहा है।

जिसकी शुरुआत कोथवां पंचायत से किया जाएगा। इस मौके पर दानापुर प्रखण्ड अध्यक्ष मनेाज कुमार, नगर अध्यक्ष अरविन्द कुमार, खगौल नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता, संजय कुमार सिन्हा, शंकु कुमार, उपाध्यक्ष चन्दन कुमार, मो० इमामुद्धिन राईन, अरविन्द कुमार सिंह एवं धनंजय सिंह उपस्थित थे।