कामरेड विनोद मिश्रा की पुण्यतिथि फुलवारी शरीफ के कई गांवों में मनाई गई.
फुलवारी शरीफ. सीपीआई(एमएल) के पूर्व महासचिव कामरेड विनोद मिश्रा की पुण्यतिथि फुलवारी शरीफ के कई गांवों में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कामरेड विनोद मिश्रा ने अपने पूरे जीवन में गरीबों, मजदूरों, किसानों और जमीन से जुड़े लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया. उन्होंने अन्याय, शोषण और दमन के खिलाफ मजबूती से आवाज बुलंद की.
सीपीआई(एमएल) के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे कामरेड विनोद मिश्रा के विचारों और संघर्षों को आगे बढ़ाते हुए जमीन, रोजगार और सम्मान से जुड़े जनहित के मुद्दों पर लगातार लड़ाई लड़ते रहेंगे. साथ ही समाज में बराबरी और न्याय की स्थापना के लिए संगठित संघर्ष को और तेज करने का आह्वान किया गया.



