ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
दानापुर। भाजपा नेता राजेश शर्मा के नेतृत्व में नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा भारत सरकार द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में आयोजित की गई। तिरंगा यात्रा में दानापुर के सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं हिंदूवादी नेता सम्मिलित हुए।

तिरंगा यात्रा का जगह-जगह लोगों ने भव्य माला एवं पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। यह यात्रा गोला रोड से शुरू होकर बेली रोड का भ्रमण करते हुए आरपीएस मोड़ के पास जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भारतीय सेना के सम्मान में नारे लगाए गए। यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने अपना पराक्रम दिखाया है। सरकार सेना के सम्मान में जगह-जगह शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रही है।

तिरंगा यात्रा में प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार, शीला पंडित, शंकर सिंह, अजित यादव, संजय यादव, मुकेश कुमार, पूर् विधायक आशा सिंहा, राजीव रंजन तथा सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।