BiharENTERTAINMENTLife StyleNationalPatnaPOLITICS

ऑपरेशन सिंदूर के बाद खगौल मे निकाला गया तिरंगा यात्रा

खगौल । गुरुवार को खगौल के बड़ी देवी स्थान से ऑपरेशन सिंदूर के बाद तिरंगा यात्रा निकला गया। यह तिरंगा यात्रा भाजपा खगौल मंडल की ओर से निकाली गई थी।तिरंगा यात्रा का नेतृत्व दानापुर की पूर्व विधायक आशा सिन्हा, भाजपा नेता रवि भूषण उर्फ बेला यादव,खगौल मंडल अध्यक्ष अमन कुमार चन्दवंशी, वरिष्ट भाजपा नेता आशुतोष श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया।

यह तिरंगा यात्रा बड़ी खगौल देवी स्थान परिसर से निकल कर खगौल बाजार, लख होते हुए मोती चौक तक पहुंच सम्पन्न हुई। इस दौरान शामिल सभी लोग जय हिंद, भारत माता की जय, वंदे मातरम का जोरदार नारा लगा रहे थे और इस अवसर पर सारा वातावरण वीर सैनिकों के प्रति जय के उदघोष से गुंजायमान होता रहा।

इस तिरंगा यात्रा में दानापुर की पूर्व विधायक आशा सिन्हा, संजय यादव, खगौल नगर मंडल के मंडल महामंत्री अजनिश प्रभाकर, ऋषि राज, कार्यकर्ता सरोज उपाध्याय, अजय शर्मा, कैलाश प्रसाद, सरोज चन्दवंशी, अनिल कुमार गुप्ता,सामाजिक कार्यकर्ता चन्दु प्रिन्स , संतोष कुमार सिन्हा उर्फ दीपू,सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिकगण शामिल थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button