BiharENTERTAINMENTGamesLife StylePatna

एम्स पटना में हिन्दी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन,

फुलवारी शरीफ अजीत। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना में शुक्रवार को हिन्दी राजभाषा पखवाड़ा–2025 के तहत हिन्दी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्देश्य हिन्दी भाषा के प्रोत्साहन और राजभाषा हिन्दी के प्रचार–प्रसार को बढ़ावा देना था.

निबंध प्रतियोगिता के लिए दो विषय निर्धारित किए गए थे – “हिन्दी: राजभाषा के रूप में प्रशासन और जनसंचार” तथा “आत्मनिर्भर भारत अवसर और चुनौतियाँ”. प्रतियोगिता में संस्थान के डॉक्टरों, अधिकारियों, छात्र–छात्राओं एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

Oplus_131072

प्रतिभागियों ने अपने विचारों के माध्यम से हिन्दी के महत्व और इसके व्यावहारिक उपयोग पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर सभी ने हिन्दी को दैनिक जीवन और प्रशासनिक कार्यों में और अधिक बढ़ावा देने का संकल्प लिया.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button