उर्स मेला परिसर में नगर परिषद कैम्प कार्यालय और स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन
फुलवारी शरीफ.(अजीत) पैगंबर साहब के जन्मदिन पर लगने वाले सालाना उर्स मेले में नगर परिषद द्वारा लगाए गए कैम्प कार्यालय सह सूचना केंद्र और स्वास्थ्य कैम्प का मंगलवार को उद्घाटन किया गया. खानकाह मोजीबिया परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन नगर परिषद चेयरमैन आफताब आलम ने फीता काटकर किया.
नगर परिषद चेयरमैन आफताब आलम ने बताया की नगर परिषद की ओर से हर साल लगाए जाने वाले इस कार्यालय में मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाती है. यहां आम लोग अपनी समस्याएं दर्ज कर सकते हैं और उनका त्वरित समाधान भी किया जाता है. यहां बीमार श्रद्धालुओं के लिए फर्स्ट एड की भी पूरी व्यवस्था रहती है।

इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी भावेश कुमार, पार्षद शहबाज़ हुसैन, सुजीत कुमार, मोहम्मद नईम अंसारी, मोहम्मद सोनू, नासिर हुसैन कादरी, फैयाज अहमद टिंकू, मोहिउद्दीन इमाम, महमूद आलम और अशफाक आलम मौजूद रहे. वहीं नगर परिषद के कर्मी जमील आलम, ब्रजेश कुमार, शंभु कुमार और नूरी सहित अन्य कर्मचारी भी शामिल हुए.



