BiharENTERTAINMENTLife StyleNationalPatnaPOLITICS

उत्तराखंड के भाकपा (माले) सचिव ने फूलवारी शरीफ में चुनावी प्रचार किया, कहा – भाजपा का बुलडोजर रोकें, इंडिया को जिताएं.

फूलवारी शरीफ.भाकपा (माले) केंद्रीय कमेटी सदस्य व उत्तराखंड राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी तथा बिहार राज्य कमेटी सदस्य कमलेश कुमार ने मंगलवार को फूलवारी शरीफ विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया. इशोपुर पुल, इशोपुर मस्जिद, नया टोला, कर्बला, हारुन नगर, चूहड़मल नगर, चौहरमल सहित दर्जनों स्थानों पर आयोजित सभाओं में नेताओं ने इंडिया गठबंधन समर्थित माले प्रत्याशी गोपाल रविदास को तीन तारों वाला झंडा छाप पर वोट देने की अपील की.

इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि बीस साल के शासन में भाजपा-जदयू ने बिहार को बेरोजगारी, पलायन, बदहाल शिक्षा-स्वास्थ्य, अपराध और भ्रष्टाचार दिया है, इसलिए जनता बदलाव का नारा दे रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने कभी क्राइम, करप्शन और कम्यूनलिज्म से समझौता न करने का दावा किया था, लेकिन आज तीनों बेलगाम हैं.

Oplus_131072

नेताओं ने कहा कि यह चुनाव संविधान, लोकतंत्र और देश के भविष्य की रक्षा का चुनाव है. कॉरपोरेट लूट, सांप्रदायिक फासीवाद और बुलडोजर राज को रोकने के लिए भाजपा को हराना जरूरी है.
कार्यक्रम में क़ैस अनवर, अरमान मलिक, इरशाद आलम, जितेंद्र पासवान, नसरिन बानो, शकुंतला देवी, मो. सामू सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button