BiharENTERTAINMENTLife StyleNationalPatna

इंदौर में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुआ फुलवारी शरीफ का अनाथालय, वर्षों की सेवा को मिला पुरस्कार

स्व. नेता शर्मा स्मृति अनाथालय को ‘सर्वश्रेष्ठ एनजीओ 2026’ सम्मान, क्षेत्र में खुशी की लहर.

फुलवारी शरीफ, मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित वार्षिक “सर्वश्रेष्ठ एनजीओ 2026” सम्मान समारोह में पटना के फुलवारी शरीफ स्थित स्व. नेता शर्मा स्मृति अनाथालय को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया. यह सम्मान संस्था को वर्षों से किए जा रहे मानव सेवा और सामाजिक कार्यों के लिए प्रदान किया गया.
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी एवं देश के प्रथम हिंदी कमेंटेटर, पद्म श्री से सम्मानित सुशील दोषी ने अनाथालय को यह पुरस्कार प्रदान किया. सम्मान प्राप्त करते ही संस्था से जुड़े लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई.
अनाथालय के सचिव कृष्ण कुमार शर्मा ने इस उपलब्धि को अपने माता-पिता को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का विषय है. उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता की प्रेरणा से ही इस सेवा कार्य की शुरुआत हुई थी, जिसे आज भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है.
पटना के फुलवारी शरीफ के गोपालनगर में संचालित यह अनाथालय पिछले कई वर्षों से अनाथ, बेसहारा और लावारिस लोगों की सेवा कर रहा है. यहां जरूरतमंदों को न सिर्फ आश्रय दिया जाता है, बल्कि उनके भोजन, इलाज और देखभाल की भी पूरी व्यवस्था की जाती है.
स्थानीय प्रशासन भी समय-समय पर लावारिस और असहाय लोगों को इस अनाथालय में भेजता रहा है, जिससे यह संस्था समाज के सबसे कमजोर वर्ग के लिए एक सहारा बन चुकी है. संस्था के कार्यों की सराहना न सिर्फ स्थानीय स्तर पर, बल्कि अब राष्ट्रीय स्तर पर भी होने लगी है.
इस सम्मान ने न केवल संस्था के कार्यों को नई पहचान दी है, बल्कि अन्य सामाजिक संगठनों को भी प्रेरित किया है कि वे समाज सेवा के क्षेत्र में आगे आएं.
संस्था से जुड़े लोगों ने कहा कि आगे भी इसी तरह सेवा कार्य जारी रखा जाएगा और जरूरतमंदों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. यह सम्मान पूरे फुलवारी शरीफ और पटना के लिए गर्व का विषय बन गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button