BiharCrimeLife StylePatna

आधी रात मुंह दबाकर उठा ले गए चाय दुकानदार की नाबालिग बेटी, दो बदमाशों ने किया दुष्कर्म

फुलवारी शरीफ. अजीत। गोपालपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग में सोमवार की आधी रात नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है.पीड़ित ने इसकी जानकारी परिजन को दिया तब परिजन थाना पहुँचे और दो व्यक्ति को नामजद करते हुए प्रथमिकी दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए नाबालिग को मेडिकल जाँच के लिए भेजा. घटना के संबंध में बताया जाता है कि इलाहीबाग में सोनू कुमार दुकानदार ने अपने पड़ोसी चाय की दुकान चलाने वाले कि पुत्री जिसकी आयु15 साल है उसे रात में उठाकर अपने साथ ले गया और डरा कर दुष्कर्म किया. नाबालिग मां बाप के साथ ही चाय कि दुकान चलाने में मदद करती थी.

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि रात करीब 1:30 बजे उनकी 15 वर्षीय बेटी को सोनू कुमार और उसका एक साथी, जो वाहन चालक है, घर से मुंह दबाकर उठा ले गए. दोनों आरोपी पास में स्थित अपने डेरे पर ले गए और वहां दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

Oplus_131072

पीड़िता किसी तरह घर लौटी और परिजनों को आपबीती बताई. इसके बाद परिजन उसे लेकर गोपालपुर थाना पहुंचे और सोनू कुमार सहित दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई.

गोपालपुर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और उसका न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा. नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button