BiharENTERTAINMENTLife StylePatnaPurnia

आदित्य सम्राट और खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना दर्शकों का मन मोहा


पटना, 16 मार्च को भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री मे नेहा म्यूजिक वर्ल्ड के बैनर तले निर्माता रतनेश कुमार,अभिनेता व गायक आदित्य सम्राट एवं लोकप्रिय गायिका खुशी कक्कड़ की आवाज में सजा नया भोजपुरी गीत रिलीज होते ही दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो गया।

Oplus_131072


इस गाने में अभिनेता आदित्य सम्राट के साथ अभिनेत्री दिव्या यादव की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जो दर्शकों को खासा आकर्षित कर रही है। यह गीत सोशल मीडिया और यूट्यूब पर दर्शकों का भरपूर प्यार बटोर रहा है। गाने में आधुनिक संगीत और भोजपुरी लोक शैली का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है, जो इसे और भी खास बनाता है। “राइफल के नोक पर नचाईब जबरी” गाने के बोल साजन सवारियां ने लिखे हैं, जबकि संगीतकार श्याम सुंदर ने इसे संगीत से सजाया है। वहीं इस गाने के वीडियो का निर्देशन धर्मेंद्र यादव ने किया है।
निर्माता रत्नेश कुमार ने बताया कि पूरी टीम ने इस गाने को बेहतर बनाने के लिए काफी मेहनत की है और उन्हें पूरा विश्वास है कि यह गीत भोजपुरी संगीत प्रेमियों को जरूर पसंद आएगा। वहीं आदित्य सम्राट, दिव्या यादव और खुशी कक्कड़ ने दर्शकों से गाने को सुनने और अपना प्यार देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button