BiharENTERTAINMENTLife StylePatnaTravelधार्मिक ज्ञान

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, फुलवारी शरीफ व आसपास के घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब.


फुलवारी शरीफ,
चैती छठ महापर्व के प्रथम संध्या अर्घ्य के अवसर पर फुलवारी शरीफ प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला. अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए विभिन्न तालाबों, सरोवर, नदियों और नहर घाटों पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. पूरे क्षेत्र में छठी मैया के गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा.
फुलवारी शरीफ, संपतचक, परसा बाजार, गौरीचक, जानीपुर, पुनपुन, रामकृष्णा नगर, भोगीपुर, अनीसाबाद सहित कई इलाकों के प्रमुख छठ घाटों पर व्रतियों ने पूरे श्रद्धा भाव से भगवान भास्कर की उपासना की. मानिकचंद तालाब, प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर तालाब, करोड़ी चक गणेश तालाब, कुरकुरी घाट, बीएमपी तालाब घाट, बहादुरपुर छठ घाट, गोणपूरा सूर्य मंदिर तालाब समेत अन्य घाटों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे.

Oplus_131072


व्रतियों ने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए अस्त होते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया. पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं और पुरुष जल में खड़े होकर पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करते नजर आए.
चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा. सुबह से ही घाटों की साफ-सफाई और सजावट का कार्य चलता रहा, जिसमें स्थानीय लोगों और प्रशासन का सहयोग देखने को मिला. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा. घाटों और आने-जाने वाले रास्तों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई.
चैती छठ महापर्व के इस प्रथम अर्घ्य को सभी घाटों पर शांतिपूर्ण और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न कराया गया. अब व्रती उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी में जुट गए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button