BiharENTERTAINMENTHEALTHLife StylePatna

अल्ट्राटेक सीमेंट और मीडिया मर्चेंट की सराहनीय पहल

दीघा घाट से शुरू हुआ स्वच्छता अभियान

फुलवारी शरीफ. चार दिवसीय छठ महापर्व के समापन के बाद बुधवार की सुबह राजधानी पटना के दीघा घाट से घाटों पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई. सोमवार रात और मंगलवार तड़के लाखों श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ व्रत पूर्ण किया था. हर साल की तरह इस बार भी पूजा के बाद घाटों पर छोड़ी गई सामग्री से गंदगी फैलने की संभावना को देखते हुए अल्ट्राटेक सीमेंट और मीडिया मर्चेंट ने मिलकर सफाई का जिम्मा उठाया.

बुधवार सुबह सैकड़ों युवाओं की टीम दीघा घाट पर पहुंची और पूजा सामग्री, केले के पत्ते, दीपक तथा अन्य अवशेषों को एकत्रित कर घाट की सफाई शुरू की. मीडिया मर्चेंट के प्रतिनिधि ज्ञान रंजन ने बताया कि टीमों को पहले से सतर्क रखा गया था ताकि पर्व के अगले ही दिन सफाई कार्य आरंभ किया जा सके.

Oplus_131072

ज्ञान रंजन ने कहा कि मीडिया मर्चेंट समय-समय पर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता है. इस बार देश के नंबर-1 सीमेंट ब्रांड अल्ट्राटेक सीमेंट के सौ से अधिक सहयोगियों के साथ मिलकर दीघा घाट की सफाई की गई. उन्होंने कहा कि नदियों और घाटों की स्वच्छता हमारी सांस्कृतिक जिम्मेदारी है. सभी लोगों से अपील है कि धार्मिक आयोजनों के बाद कचरा गंगा में न डालें, बल्कि निर्धारित स्थानों पर ही फेंकें.

उन्होंने कहा कि छठ घाटों की सफाई केवल एक जिम्मेदारी नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान का प्रतीक है. स्वच्छता ही श्रद्धा का सबसे बड़ा रूप है और बिहारवासियों को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button