BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatna

अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके घरों पर चस्पा किया इश्तेहार

गौरीचक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2664 लीटर विदेशी शराब बरामद

फुलवारी शरीफ. गौरीचक थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी में 2664 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. यह कार्रवाई थाना कांड संख्या 350/23 दिनांक 19.06.23 के तहत की गई. पुलिस ने बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(अ), 32(2)(3), 36 तथा 41(1)(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है.

प्राथमिक नामजद अभियुक्तों में राजेश कुमार, गुडडू कुमार, पिंटू यादव उर्फ मनीष (तीनों पिता स्वर्गीय प्रमोद राय) तथा विक्की कुमार (पिता सुरेश प्रसाद उर्फ सुरेश राय) शामिल हैं. सभी अभियुक्त पटना जिले के दानापुर थाना क्षेत्र के लाल कोठी, सुल्तानपुर निवासी बताए जाते हैं. फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके घरों पर विधिवत इश्तेहार चस्पा किया है.

Oplus_131072

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शराब बरामदगी के बाद से लगातार छापेमारी की जा रही है. इश्तेहार चस्पा करने की कार्रवाई से क्षेत्र में यह संदेश गया है कि शराब माफियाओं को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अवैध शराब कारोबार की सूचना तुरंत साझा करें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने के अभियान को गति मिल सके.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button