BiharENTERTAINMENTLife StylePatnaPOLITICSPurnia

अपराधी धीरेन्द्र गोप को ‘शहीद’ बताने पर श्याम रजक के खिलाफ फूटा जन आक्रोश

कुरथौल में बनी “आतंकराज उन्मूलन संघर्ष मोर्चा”,

जदयू नेता पूर्व मंत्री श्याम रजक के खिलाफ प्रदर्शन

फुलवारी शरीफ. परसा बाजार-कुरथौल इलाके के कुख्यात अपराधी धीरेन्द्र गोप को पूर्व मंत्री व जदयू नेता श्याम रजक द्वारा “शहीद” और “देशभक्त” बताए जाने के विरोध में शनिवार को क्षेत्र में तीव्र जनआक्रोश फूट पड़ा. कुरथौल स्थित मधुर मिलन मैरिज गार्डन में सामाजिक, छात्र एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने एक आपात बैठक कर “आतंकराज उन्मूलन संघर्ष मोर्चा” का गठन किया. बैठक में लोगों ने बताया कि पूर्व मंत्री श्याम रजक ने धीरेंद्र गोप के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और अपने फेसबुक पोस्ट पर शहीद बताते हुए पोस्ट कर दिया.

बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि अपराधी को ‘शहीद’ बताना उन निर्दोष परिवारों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है, जिन्होंने धीरेन्द्र गोप जैसे अपराधियों की हिंसा में अपने परिजनों को खोया है.

Advertisement
Oplus_131072

मोर्चा ने सर्वसम्मति से मांग की कि पूर्व मंत्री श्याम रजक को तत्काल जनता दल (यू) से निष्कासित किया जाए.साथ ही यह चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यव्यापी जनजागरण अभियान और हस्ताक्षर आंदोलन चलाया जाएगा.मोर्चा की इस सभा और प्रदर्शन में नौलेज सिंह (पूर्व मुखिया), सतीश सिंह (मुखिया), राजू सिंह (पूर्व प्रखंड अध्यक्ष, जदयू पुनपुन), मुकेश सिंह, शैलेश पटेल, सच्चिदानंद सिंह, उदय सिंह, छोटू कुमार, सुधीर सिंह, विकास कुमार, पिंकू मुखिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.

Oplus_131072

इसके बाद आतंकराज उन्मूलन संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधि दल ने पटना स्थित बिहार प्रदेश जनता दल (यू) के प्रदेश कार्यालय जाकर वरिष्ठ नेताओं के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में श्याम रजक को तत्काल पार्टी से निष्कासित करने की मांग की गई. अपने खिलाफ हो रहे नारे बाजी को देख पूर्व मंत्री श्याम विधायक पार्टी दफ्तर से निकल गए.

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने श्याम रजक हटाओ फुलवारी बचाओ की जोरदार नारेबाजी की.“श्याम रजक को पार्टी से बाहर करो जैसे नारे प्रदेश कार्यालय के बाहर देर तक गूंजते रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button