BiharCrimeLife StylePatnaTravel

अचानक सम्पत चक गोपाल पुर थाना पहुंचे पूर्वी एसपी ने किया निरीक्षण , मचा हड़कंप,

एसपी ने शिथिललता बरतने वाले पुलिस कर्मियों को फटकार लगाई

फुलवारी शरीफ, अजीत:
पटना के संपतचक स्थित गोपालपुर थाना में शुक्रवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब पूर्वी सिटी एसपी परिचय कुमार अचानक वार्षिक निरीक्षण के लिए पहुंच गए. पुलिस महकमे में उनके पहुंचते ही हरकत तेज हो गई और थाना परिसर में मौजूद अधिकारियों व कर्मियों में हड़कंप मच गया.
करीब डेढ़ घंटे चले इस निरीक्षण के दौरान एसपी परिचय कुमार ने कई घंटे तक थाने के सभी रिकॉर्ड, पंजीकृत मामलों और लंबित कांडों की गहन समीक्षा की. इस दौरान थाने में लंबित कांडों के निष्पादन में शिथिललता बरतने वाले पुलिस कर्मियों को जमकर फटकार लगाई .

हालांकि थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह अपनी टीम के साथ पूरी तरह तैयार नजर आए. निरीक्षण के दौरान एसपी ने अपराध आंकड़ों, केस डायरी, लंबित मामलों की स्थिति और अनुसंधान की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया.
एसपी ने स्पष्ट कहा कि वार्षिक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य स्थानीय अपराध प्रवृत्तियों की पहचान करना, लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाना और पुलिसिंग की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना है. उन्होंने जिन मामलों में लापरवाही पाई गई, वहां संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए सुधार के निर्देश दिए. वहीं बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत कर उनका मनोबल भी बढ़ाया गया.
निरीक्षण के दौरान गोपालपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद से जुड़े हत्या और आपराधिक मामलों पर भी गंभीर चर्चा हुई. एसपी ने कहा कि क्षेत्र में तेजी से हो रहे शहरीकरण और जमीन की बढ़ती कीमतों के कारण इस तरह के विवाद बढ़े हैं. हालांकि अधिकांश मामलों का उद्भेदन कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है. उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी और स्थानीय लोगों के साथ बेहतर समन्वय बनाने का निर्देश दिया.
इसके अलावा थाना परिसर में जब्त वाहनों के सड़क पर खड़े रहने और संपतचक बाजार में लगने वाले जाम की समस्या को भी गंभीरता से लिया गया. एसपी ने ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया.

 देर रात ग्रामीण इलाके में भी मीडिया की तत्परता को देख उन्होंने बताया कि गोपालपुर थाना की नई इमारत का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और अगले 2 से 3 महीने में सभी सुविधाओं के साथ पुलिस कर्मियों को वहां स्थानांतरित कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि मीडिया चौथा स्तंभ है आप इतनी रात में भी ग्रामीण इलाकों में तत्पर है यह अच्छी बात है .पुलिस प्रशासन के कार्यों में आम लोगों को सहयोग करने की अपील की. एसपी परिचय कुमार ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि गोपालपुर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह मजबूत रहे और आम जनता को त्वरित व पारदर्शी पुलिस सेवा मिले. लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे और जमीन विवाद से जुड़े अपराधों पर नियंत्रण के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जाएंगे.”

निरीक्षण के दौरान थाना में अनुशासन, साफ-सफाई और रिकॉर्ड प्रबंधन को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए. कुल मिलाकर एसपी के इस औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में सतर्कता बढ़ी और कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में ठोस पहल देखने को मिली.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button